Posts

Showing posts with the label Samprabha

तनाव: शारीरिक पक्ष एवं समाधान

Image
स्वागत है आपका संप्रभा के ब्लॉग पर, आज हम चर्चा करने जा रहे हैं: तनाव के शारीरिक पक्ष के बारे में। जैसा की सर्वविदित है कि मानसिक तनाव बहुत-सी शारीरिक परेशानियों को जन्म देता है। तनाव अधिक होने पर सामान्य जुकाम-बुखार से लेकर हृदयाघातों का ख़तरा बढ़ जाता है। तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है।  तनाव मनुष्य को निष्क्रिय बना देता है।(Kolehmainen & Sinha, 2015).  विभिन्न शोधों से इस सन्दर्भ में दो बातें स्पष्ट होती हैं: १. शारीरिक गतिवधियाँ तनाव को ख़त्म करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। २. तनाव सक्रिय शारीरिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न करता है। अतः तनाव के समुचित प्रबंधन के लिए केवल शारीरिक गतिविधियाँ पर्याप्त नहीं है। हमें कुछ ऐसा करना होगा कि तनाव किसी अन्य क्रियाविधि द्वारा भी कम हो। इसके लिए विभिन्न यौगिक क्रियाओं का सहारा लिया जा सकता है। ये यौगिक क्रियाएं जैव-रासायनिक रूप से हमारी मानसिक संरचना को प्रभावित करती हैं जिससे तनाव कम होता है। यहाँ यह बात ध्यान देने योग्य है कि योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं है बल्कि इसमें ध्यान की क्रिया भी सम्मिलित होती है जिससे सकारात्मकता का

सामाजिक तनाव का समाधान

आज हम संप्रभा पर जानेंगे कि कैसे सामाजिक तनाव की समस्या को समझकर उसका प्रभावी समाधान किया जाए। सामाजिक तनाव वस्तुतः एक ऐसा तनाव है जिसकी उत्पत्ति किसी के व्यक्तिगत संबंधों एवं सामाजिक पर्यावरण के कारण होती है। (आना, 2018) तनाव को अनेक प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है। सामाजिक तनाव इसी का भाग है। इस विषय पर चर्चा इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि वर्तमान में आधुनिक सुविधाएँ होने के बावजूद कोरोना से बचाव के लिए जाने-अनजाने हमारा विसमाजीकरण हो गया जिससे अकेलेपन के कारण तनाव बढ़ गया। यह एक प्रकार से सामाजिक तनाव ही था। विद्यार्थियों के सन्दर्भ में सामाजिक तनाव की समस्या के निबटान के लिए चार प्रमुख तत्व मुख्य भूमिका निभाते हैं: १. परिवार २. सहपाठी ३. विद्यालय अथवा महाविद्यालय ४. अन्य कारक परिवार: पारिवारिक परिस्थितियाँ तनाव से निबटान में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खुशनुमा माहौल विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ रूप में विकसित होने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार अभिभावक के रूप में हमारी ज़िम्मेदारी है कि घर में किसी प्रकार के झगड़े से बचें, अपने बच्चों को उचित समय दें, उनकी रूचियों